विकसित देशो में
होने वाले काउंटी
टूर्नामेंट से प्रेरणा
लेकर भारत में
भी एक टूर्नामेंट
की शुरुवात हुयी
जिसका नाम है
IPL . किसी विकसित देश के
लिए IPL जैसे
टूर्नामेंट लाभकारी साबित हो
सकते है लेकिन
भारत जैसे विकासशील देश
के लिए इसके
लाभ न के
बराबर है ।
हमारे देश के
लोग सिर्फ दो
ही चीज़ के
दीवाने है एक
तो क्रिकेट और
दूसरा सिनेमा और
अगर देश में
नेताओं और उद्योगपतियों
के बाद किसी
के पास सबसे
ज्यादा पैसा है
, तो वो है
हमारे बॉलीवुड के
स्टार लोग ।
वही पैसा आज " आसान
और जल्दी " तरीको से
ओर ज्यादा पैसा
बनाने के काम
आ रहा है
। IPL भी ऐसा
ही एक "आसान ओर
जल्दी " तरीको में से
एक है ।
पैसा कमाने के
होड़ में कुछ
खिलाडी तो इतने
आगे बढ़ गए
है की स्पॉट
फिक्सिंग के केस
IPL में
आने शुरू हो
गए है ।
इस बात की
कोई गारंटी नहीं
है की एक
भी मुकाबला इमानदारी
से हुआ हो
।
IPL में हमारे देश के
उद्योगपतियों और बॉलीवुड
के स्टार लोगो ने
लगभग US $ 1145.59 मिलियन यानि की
6384 करोड़
रुपए का निवेश
किया । हमारा
देश को जिस
गतिशील विकास की जरुरत
है उसके लिए 6384 करोड़ रुपए
बहुत मायने रखते
है । IPL में
निवेश की गयी
राशी अगर पॉवर प्लांट
बनाने के लिए
प्रयोग की जाती
तो 1000 MW का
एक प्लांट खड़ा
किया जा सकता
था। उसी पैसे
से अगर नेशनल
हाईवे बनाया जाता
तो 532 KM का एक
सुन्दर 4 लेन का
हाईवे बनाया जा
सकता था , वही
अगर फ्लाईओवर की
बात करे तो
इसी राशी में
पुरे 128 फ्लाईओवर
बनाये जा सकते
थे । और
अगर यही पैसा
मेट्रो ट्रेन की योजना
में लगाया जाये
तो मेट्रो के
फेज-II का
एक तिहाई काम
पूरा हो सकता
है ।
मैं यहाँ पर उद्योगपतियों
और बॉलीवुड के स्टार लोगो से पैसा दान करने के लिए नहीं कह रहा हूँ अपितु सरकार की
बनायीं निति BTO यानि की build operate transfer के तहत पैसा देश के विकास के लिए कर्च
करने के लिए कह रहा हूँ ।
हमारे देश में कई राज्य
ऐसे है जो साल में कुछ महीने सूखे से पीड़ित रहते है और देश के राजनेता लाचारो की तरह
लोगो को मरता देखेने से ज्यादा कुछ नहीं करते। इसी तरह कुछ राज्य ऐसे है जहा बाढ़ की
समस्या लगभग हर साल झेलनी पड़ती है । इसी समस्या से उबरने के लिए सालो पहले सरकार ने
एक ऐसी परियोजना पर विचार किया जिसके तहत 9000 Km की नहरे बनाकर देश की 37 नदियों को
जोड़ा जाता । लेकिन वो परियोजना आज तक शुरू नहीं हो पाई । मैं आपको बता दो की
IPL में निवेश क्या गया पैसा ही काफी है उस
परियोजना को पूरा करने के लिए ।
IPL के दीवाने जो ये
सोचकर की लेख एक ऐसे व्यक्ति के द्वारा लिखा गया है जो क्रिकेट को पसंद नहीं करता
, इस लेख की आलोचना करना चाहते है मैं उनको बता दूँ की मैं भी क्रिकेट का दीवाना हूँ लेकिन IPL
नहीं क्योकि IPL और क्रिकेट में बहुत अंतर है ।
No comments:
Post a Comment